Breaking News

श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पावन प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष में आज अमृत वेले नगर कीर्तन का आयोजन किया।

 श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पावन प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष में आज अमृत वेले नगर कीर्तन का आयोजन किया।
Spread the love

श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पावन प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष में आज अमृत वेले नगर कीर्तन का आयोजन किया।

(नगर कीर्तन रेस कोर्स में होकर गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 28 दिसंबर 2022

सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पावन प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष में आज अमृत वेले नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती तथा पांच प्यारों की अगुवाई में संगत ने शब्द कीर्तन गायन कर गुरु साहिब को याद किया।

संगत की सेवा के लिए जगह जगह प्रसाद के स्टाल भी लगाए गए।

श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी की प्रेरणा द्वारा काफ़ी बच्चों तथा संगत ने खालसाई बाणा(पोशाक) पहन कर हाजरी भरी और श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के साहिबजादों को याद किया ।

नगर कीर्तन रेस कोर्स में होकर गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ तथा गुरु का लंगर भी बरताया गया।

इस नगर कीर्तन में गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेस कोर्स के हैड ग्रंथी ज्ञानी जसप्रीत सिंह, स.बलबीर सिंह साहनी (मुख्य सेवादार), स. राजिंद्रपाल सिंह, स.हरविंदर सिंह मंगा, स. इंद्रजीत सिंह वासदेव, स.गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, स.जयवीर सिंह बाली, स.अवतार सिंह, स. जमनबीर सिंह, स.मननबीर सिंह उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!