भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के अलावा नवदीप सैनी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण टीम से हुए बाहर। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के अलावा नवदीप सैनी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण टीम से हुए बाहर।

 भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के अलावा नवदीप सैनी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण टीम से हुए बाहर।
Spread the love

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के अलावा नवदीप सैनी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण टीम से हुए बाहर।

(भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों में पहला टेस्ट मुकाबला भारत जीत चुका है)

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से पहले भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया में काफी लंबे समय के बाद शामिल किए गए नवदीप सैनी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। नवदीप सैनी अब सीधे नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु पहुंचेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। पहला टेस्ट मुकाबला भारत जीत चुका है। दूसरा मैच 22 दिसंबर को शुरू होगा। एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल हुए रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। दूसरे टेस्ट से रोहित शर्मा की अनुपस्थिति को लेकर बीसीसीआई ने पुष्टी कर दी है। बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा है कि रोहित शर्मा अभी भी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान रोहित शर्मा के बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। जानकारी के मुताबिक रोहित शर्मा को पूरी तरीके से फिट होने में कुछ वक्त लग सकता है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

 

Related post

error: Content is protected !!