दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की तैनाती की जा रही है।
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की तैनाती की जा रही है। 
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की तैनाती की जा रही है। संपत्ति पंजीकरण से लेकर विवाह पंजीकरण तक दिल्ली में अब केवल महिला सब-रजिस्ट्रार ही आम लोगों से निपटने में शामिल होंगी। लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को उन्हें नियुक्त करने का निर्देश दिया था। इस कदम का मतलब यह होगा कि पहली बार दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में सभी 22 सब-रजिस्ट्रार (एसआर) महिला अधिकारी होंगी।
एक आधिकारिक बयान में, एलजी कार्यालय ने कहा कि उम्मीद है कि महिला अधिकारियों के साथ, “इस तरह के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और लोगों का उत्पीड़न कम हो जाएगा”। इसमें कहा गया है कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय आम नागरिकों के साथ सरकार के इंटरफेस में सबसे आगे हैं।
बता दें कि दिल्ली सरकार के 11 राजस्व जिलों में सब रजिस्ट्रार ऑफिस है। इन एसआर ऑफिस की कुल संख्या 22 है। इन कार्यालयों में हर रोज बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इन सभी 22 सब रजिस्ट्रार ऑफिस में महिला अधिकारी नियुक्च की जाएंगीय़ एलजी विनय सक्सेना ने सरकारी सेवाओं में अहम पदों पर नियुक्त कर उनको सशक्त बनाने की परिकल्पना की थी।