Breaking News

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज उत्तराखंड के जनपद देहरादून में पहुंची।

 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज उत्तराखंड के जनपद देहरादून में पहुंची।
Spread the love

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज उत्तराखंड के जनपद देहरादून में पहुंची।

(मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किया स्वागत)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 08 दिसंबर 2022

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं।

 

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनीता ममगाईं, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

Related post

error: Content is protected !!