उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने शिक्षा सचिव को एक पत्र जारी किया।  - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने शिक्षा सचिव को एक पत्र जारी किया। 

 उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने शिक्षा सचिव को एक पत्र जारी किया। 
Spread the love

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने शिक्षा सचिव को एक पत्र जारी किया। 

(खिलाड़ी और कलाकार लोडर में ठूँस कर लाये गए समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 06 दिसंबर 2022

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “खिलाड़ी और कलाकार लोडर में ठूँस कर लाये गए” से जानकारी मिलने पर प्रकरण में संज्ञान लेते हुए शिक्षा सचिव को एक पत्र जारी किया है।

उन्होंने कहा कि क्यों इतनी लापरवाही से इस प्रकार से उन खिलाड़ियों को लाया गया जोकि राज्यस्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही थी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ, जो कि खिलाड़ी और कलाकार हैं बहुत ही गलत बर्ताव है और शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यह बहुत संवेदनशील मामला है उन बालिकाओं के साथ ऐसे में कोई भी घटना घटित हो सकती थी । ऐसे मामलों में आयोग लापरवाही कतई बर्दाश्त नही करेगा।

उन्होंने इस मामले में त्वरित जांच के साथ कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि कृत कार्रवाई से आयोग को भी अवगत कराया जाए।

Related post

error: Content is protected !!