दीपक फर्त्याल का चयन भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये हुआ। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

दीपक फर्त्याल का चयन भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये हुआ।

 दीपक फर्त्याल का चयन भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये हुआ।
Spread the love

दीपक फर्त्याल का चयन भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये हुआ।

(ये छात्र महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज खेल हॉकी में अध्ययनरत)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 16 नवम्बर 2022

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून ने अवगत कराया है कि स्पोर्ट्स कॉलेज खेल हॉकी में अध्ययनरत कक्षा-12 के छात्र मा० दीपक फर्त्याल, का चयन भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये हुआ है, जिसका आयोजन बैंगलूरू (कर्नाटक) में किया जा रहा है।

28 अप्रैल, 2022 से 12 मई 2022 तक तमिलनाडु में आयोजित 12वीं हॉकी इण्डिया जूनियर बालक नेशनल चैम्पियनशिप में छात्र द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की हॉकी टीम में प्रतिभाग किया गया था, जिसमें छात्र के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तराखण्ड राज्य से एकमात्र खिलाड़ी का चयन भारतीय जूनियर हॉकी प्रशिक्षण शिविर हेतु हुआ है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी प्रशिक्षक सुरेश बौठियाल एवं पंकज रावत द्वारा खिलाड़ी मा० दीपक फर्त्याल को वर्तमान में खेल की बारिकियां व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मा० दीपक फर्त्याल का भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर कॉलेज के समस्त खेल प्रशिक्षकों व कार्मिकों तथा प्रधानाचार्य, राजेश ममंगाई द्वारा के उच्च प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

Related post

error: Content is protected !!