मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
(जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने भी शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की)
उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 09 नवम्बर 2022 
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर राज्य के विभिन्न जनपदों से आए राज्य आन्दोलनकारियों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही राज्य आन्दोलनकारियों ने मा0 मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भी सौंपे।
इससे पहले प्रातः जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने शहीद स्थल पर राज्य के विभिन्न जनपदों से पहुंचे आन्दोलनकारियों से वार्ता करते हुए उनका हाल-चाल जाना। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ एस के बरनवाल व के के. मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, अपर नगर मजिस्टेट मायादत्त जोशी, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, सहित राज्य आन्दोलनकारी आदि उपस्थित रहे।