Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अपने गांव ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली में ईगास धूमधाम से मनाई।

 प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अपने गांव ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली में ईगास धूमधाम से मनाई।
Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अपने गांव ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली में ईगास धूमधाम से मनाई।

(सभी को अपने अपने गांव में ईगास मानने का आह्वान किया)

उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) रविवार, 06 नवंबर 2022

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ईगास दीपावली अपने अपने गावो में परिजनों, ग्रामीणों एवं प्रवासियों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई । ईगास दीपावली पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर (धारी) एवं भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग तथा मोहनखाल एवं ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली मैं कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने गांव ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली में परिजनों ,ग्रामीणों एवं प्रवासियों के साथ ईगास दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने माँ धारी देवी एवं अपने गाँव ब्राह्मण थाला में अपनी कुलदेवी माँ जगदम्बा की पूजा अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की।

रुद्रप्रयाग भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहाड़ की प्राचीन लोक पर्व की महत्ता एवं पौराणिकता को देखते हुए इस बार ईगास दीपावली पर सार्वजनिक अवकास की घोषणा की है।

 

प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गावो में परिजनों ,ग्रामीणों एवं प्रवासियों के साथ अपनी पौराणिक परंपराओं के अनुसार दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई ।

Related post

error: Content is protected !!