Breaking News

जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज लाॅन टेनिस प्रतियोगिता परेड ग्राउन्ड, में आयोजित कि जायेगी।

 जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज लाॅन टेनिस प्रतियोगिता परेड ग्राउन्ड, में आयोजित कि जायेगी।
Spread the love

जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज लाॅन टेनिस प्रतियोगिता परेड ग्राउन्ड, में आयोजित कि जायेगी।

(जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 11 नवंबर,राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 18 एवं 19 नवंबर को)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 03 नवम्बर 2022

जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया है कि अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज लाॅन टेनिस प्रतियोगिता 2022-23 में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखण्ड राज्य की सिविल सर्विसेज महिला, पुरूष एवं महिला वैटरन टीम के गठन हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 11 नवंबर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 18 एवं 19 नवंबर 2022 को परेड ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित किए जाएंगे।

जनपद एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले महिला, पुरूष एवं महिला वैटरन खिलाड़ियों को आधार कार्ड की प्रति, दोनों वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र की प्रति, अध्यक्ष/विभागाध्यक्ष से अनुमति प्रमाण-पत्र/अनापत्ति प्रमाण-पत्र की प्रति, कार्मिक की विभागीय आई0डी0, मोबाईल नंवबर व ई-मेल आई0डी आदि प्रपत्र अपने साथ लाना अनिवार्य है।

Related post

error: Content is protected !!