Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने न्याय पंचायत स्तर पर ई-चैपाल का आयोजन किया।

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने न्याय पंचायत स्तर पर ई-चैपाल का आयोजन किया।
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने न्याय पंचायत स्तर पर ई-चैपाल का आयोजन किया।

(ग्राम पंचायतो मे अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के स्टाल लगवाना सुनिश्चित करेंगें ::::: जिलाधिकारी)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

जनमानस की समस्याओं को मौके पर निस्तारण तथा न्याय पंचायत स्तर पर जनमानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने तथा जनमानस को उनके क्षेत्र में ही योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर/ई-चैपाल का आयोजन करने हेतु रोस्टरवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

विकासखण्ड चकराता के न्याय पंचायत त्यूनी में 19 नवंबर, विकासखण्ड डोईवाला के न्याय पंचायत गडूल में 17 दिंसबर, विकासखण्ड रायपुर में न्याय पंचायत सरोना में 21 जनवरी 2023 विकासखण्ड सहसपुर के न्याय पंचायत भगवंतपुर में 18 फरवरी तथा विकासखण्ड विकासनगर न्याय पंचायत लांघा में 18 मार्च 2023 को बहुउद्देशीय शिविर/ई-समाधान चैपाल का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निधारित तिथियों को सम्बंधित ग्राम पंचायतो मे अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के स्टाल लगवाना सुनिश्चित करेंगें तथा बहुद्देशीय शिविर/ई चैपाल में स्वयं उपस्थित रहेंगे।

शिविर ई चैपाल मे जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग कर समस्त समस्याओं/शिकायतो का निस्तारण किया जायेगा। जिला विकास अधिकारी उक्तानुसार विडियो कन्फ्रेंसिंग हेतु एक दिन पूर्व लिंक तैयार कर सम्बंधित को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related post

error: Content is protected !!