राठ जन विकास समिति द्वारा इगास 4 नवम्बर को दून् विश्व विद्यायलय के मैदान मे साय 6 बजे से प्रारम्भ होगा।
राठ जन विकास समिति द्वारा इगास 4 नवम्बर को दून् विश्व विद्यायलय के मैदान मे साय 6 बजे से प्रारम्भ होगा।
(महिलाओं द्वारा चौंफला, थाड्या नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा)
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 30 अक्टूबर 2022
अपनी लोक परम्पराओं एवं रीति रीवाजो को बनाए रखने के लिए राठ जन विकास समिति पंजीकृत देहरादून उत्तराखंड द्वारा इगास 2022 दिनांक 4 नवम्बर् 2022 को दून् विश्व विद्यायलय के मैदान मे साय 6 बजे से प्रारम्भ होगा।
इगास 2022 मे सर्व प्रथम अतिथितियों का स्वागत होगा, उसके उपरांत भैलो पूजन होगा अथितियों द्वारा किया जायेगा।इसके बाद विधिवत भैला खेलने का कार्यकर्म् होगा।भैला खेलने के बाद परम्परागत गैड़ (रस्सा क़स्सी) खेल् थैलीसैण एवं पाबो विकासखंड की महिला और पुरोशो के मध्य होगा।
इगास का मुख्य् संस्कृतिक कार्यकर्म मे राठ की 40 महिलाओं द्वारा चौंफला, थाड्या नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा एवं अंत मे लोक परम्परा का सबसे पसंदीदा कार्यकर्म पांडव नृत्य सबके लिए होगा।इस कार्यकर्म मे लिए राठ से बने 100 भैले, डोल दामऊ, सहित तमाम बाध्य यंत्र मंगाए गये हैँ।इगास 2022 मे सभी को पहाड़ी परम्परा के अनुसार स्वाला और पकोड़ी प्रसाद स्वरुप दी जाएगी।
इस सम्बन्ध मे आज 30 अक्टूबर 2022 को राठ जन विकास समिति की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता शेखरानंद रतूड़ी ने की।इगास 2022 की विस्तृत रूप रेखा के बारे मे महासचिव कुलानंद घनशाला ने प्रबध समिति को बताया गया।
इस अवसर पर् सलाहकार इंजीनियर वी के पंत, कोषाध्यक्ष एम इस गुसाईं, संगठन सचिव पुरुषोत्तम मम्मगाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन गोविंद सिंह रावत, गब्बर सिंह रावत, नंदराम ममगाइ, हरी ओरसद गोदियाल, कमल रतूड़ी, राजेंद्र पंत, पार्षद बीना रतूड़ी, तारेश्वरी भंडारी, सरिता भट्ट, शंकर सिंह गुसाईं आदि उपस्थित थे।