राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थित में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थित में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला।

 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थित में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला।
Spread the love

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थित में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला।

(केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे)

उत्तराखंड (देहरादून/नई दिल्ली) सोमवार, 03 अक्टूबर 2022

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में रविवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थित में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किए गए हैं।

उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिसमें नेशनल फिल्म कंपटीशन हिली एरियाज, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘बायोडिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेंट’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘गोवर्धन’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘ग्रे वाटर मैनेजमेंट’’ तथा वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘फीकल स्लज मैनेजमेंट’’ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मिशन निदेशक श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव तथा अपर सचिव श्रीमती नितिका खंडेलवाल द्वारा केंद्रीय मंत्री जी के कर कमलों से यह पुरस्कार प्राप्त किए गए।

इस अवसर पर राज्य की ओर से कई अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें जिला विकास अधिकारी देहरादून, जिला पंचायत अधिकारी देहरादून, जिला विकास अधिकारी चंपावत, परियोजना अधिकारी अल्मोड़ा, जिला अधिकारी चमोली, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल, जिला विकास अधिकारी चंपावत तथा राज्य की ओर से संबंध श्री वीरेंद्र भट्ट, श्री संजय पांडे द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया।

Related post

error: Content is protected !!