आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में सुबह दुखद हादसा,कार डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में सुबह दुखद हादसा,कार डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई।

 आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में सुबह दुखद हादसा,कार डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई।
Spread the love

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में सुबह दुखद हादसा,कार डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई।

(तीन पुलिसकर्मियों की मौत, तीन अन्य घायल)

आंध्र प्रदेश (अमरावती) रविवार 24 जुलाई 2022

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।दुर्घटना तिरुपति-चित्तूर राजमार्ग पर उस समय हुई जब जिस कार से वो यात्रा कर रहे थे, वह पलट गई और सड़क के डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई।

आज सुबह पुथलापट्टू मंडल के चौटापल्ली गांव के पास उस समय हुई जब वाहन चित्तूर से तिरुपति की ओर जा रहा था।सब-इंस्पेक्टर अविनाश, कांस्टेबल अनिल और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य सब-इंस्पेक्टर दीक्षित और कांस्टेबल श्रवण और बसवा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।बेंगलुरु से कर्नाटक पुलिस की टीम गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए चित्तूर जिले में आई थी।चित्तूर जिले के पुलिस अधीक्षक वाई. रिशांत रेड्डी और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

Related post

error: Content is protected !!