उत्तराखंड STF और ड्रग्स विभाग ने सयुक्त छापेमारी कर नकली दवा का किया भांडाफोड।
(ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली दवा मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रही थी)
उत्तराखंड (हरिद्वार) वीरवार, 30 जून 2022
उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने आज हरिद्वार जिले के रुड़की में 5 मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा।इस दौरान वहां से बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद हुई है. जिनकी कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है।
कुछ समय से हरिद्वार जिले का रुड़की और भगवानपुर इलाका नकली दवाइयां बनाने का गढ़ बनता जा रहा है।पिछले कई सालों में ड्रग्स विभाग और पुलिस की टीम इस तरह के खुलासे कर रही है । उत्तराखंड एसटीएफ ने भगवानपुर में नकली दवा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था ।तब उत्तराखंड एसटीएफ ने करीब 10 लाख रुपए की नकली दवाइयां बरामद की । फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाइयां बनाकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था. तभी से उत्तराखंड एसटीएफ लगातार इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।
आज उत्तराखंड एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर ड्रग्स विभाग की टीम के साथ मिलकर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बंद पड़े मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की, इस दौरान वहां से भी टीम को बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद हुई. जिसकी कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से रुड़की और आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद करके फरार हो गए हैं।