हरिद्वार के शिवालिक नगर में अमन ज्वेलर्स पर छह हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। – Swastik Mail

हरिद्वार के शिवालिक नगर में अमन ज्वेलर्स पर छह हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

हरिद्वार के शिवालिक नगर में अमन ज्वेलर्स पर छह हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

(एक बदमाश को मौके पर पकड़ा, बाकी पांच फरार)

उत्तराखंड (हरिद्वार) बुधवार, 08 जून 2022

हरिद्वार के शिवालिक नगर  में स्थित अमन ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप पर छह हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जिसमें से व्यापारी द्वारा एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया बाकी पांच बदमाश भागने में कामयाब रहे बताया जा रहा है।

ज्वेलरी शॉप संचालक प्रदीप का कहना है कि हथियारबंद बदमाश अचानक से आए और तमंचे के बल पर लूट का प्रयास किया जिसमें से एक बदमाश के द्वारा देसी तमंचे की बट सर पर मार दी गई व अन्य बदमाशों ने लूट का प्रयास किया इसी दौरान व्यापारी द्वारा साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश काउंटर पर रखें सोने के जेवर लेकर भाग निकले।

घटना की सूचना स्थानीय नागरिकों के द्वारा उस को दी गई जिससे पुलिस प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और जानकारी ली लेकिन शिवालिक नगर क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण इस क्षेत्र में लगातार घटनाएं घटित हो रही हैं व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस भी उनसे सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम इंसान कैसे सुरक्षित रहेगा पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर व्यापारी भी सवाल उठा रहे हैं क्षेत्र में हुई लूट की घटना से सनसनी फैली हुई है फिलहाल घायल व्यापारी से पुलिस द्वारा लूट की घटना में लूटे गए सामान का ब्यौरा ले रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जिससे कि बदमाशों की धरपकड़ की जा सके।