Breaking News
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं के दृष्टिगत बैठक लेते हुए पेयजल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महाराज श्री विजय कौशल जी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा का श्रवण भी किया।जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जल संरक्षण अभियान-2024 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धिता विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। ड्रोन सॉकर ने भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत की।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साहित्यकार रवींद्र सिंह रावत कि आत्मबोध पुस्तक का विमोचन किया।

 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साहित्यकार रवींद्र सिंह रावत कि आत्मबोध पुस्तक का विमोचन किया।
Spread the love

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साहित्यकार रवींद्र सिंह रावत कि आत्मबोध पुस्तक का विमोचन किया।

(यह पुस्तक उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 07 जून 2022

साहित्यकार रवींद्र सिंह रावत (रवि अकेला) की अन्तस्-सागम काव्य संग्रह पुस्तक आत्मबोध का विमोचन आज पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने किया। सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शिव आराधक लेखक रविन्द्र सिंह रावत (रवि अकेला) जीवन के प्रारम्भ से ही भगवान शिव शंकर के आराधक रहे हैं। पूजा ही कर्म है के भाव से उन्होंने चिकित्सा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। रवि अकेला ने हिमालय की कई गुफाओं में निवास कर साधना की हैं। इसके अलावा कई सिद्ध सन्तों का सानिध्य भी इन्हें मिला। जिसके परिणाम स्वरूप इनके जीवन की रेखा शंकर आराधना के साथ चलती रही और इसी का परिणाम है कि इन्होंने अपने बोध को किताबों में उतारा है।

इस मौके पर साहित्यकार योगंबर दत्त बड़थ्वाल सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!