सेलकुई में नदी में नहाने गई बच्ची की नदी में पैर फिसलने से डूबकर मौत। - Swastik Mail
Breaking News

सेलकुई में नदी में नहाने गई बच्ची की नदी में पैर फिसलने से डूबकर मौत।

 सेलकुई में नदी में नहाने गई बच्ची की नदी में पैर फिसलने से डूबकर मौत।
Spread the love

सेलकुई में नदी में नहाने गई बच्ची की नदी में पैर फिसलने से डूबकर मौत।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 08 अगस्त 2024

आज दोपहर 108 आपातकालीन सेवा को सूचना मिली कि खैरी गेट के पास स्थित डीबीएस स्कूल के नजदीक एक बच्ची नदी में डूब गई है।सेलाकुई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची,लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही बच्ची को नदी से बाहर निकाल लिया था।

बच्ची को तत्काल चिकित्सकों के पास ले जाया गया।डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची का नाम जीविका है और वह 9 वर्ष की थी।उसके माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं और घर पर कोई नहीं था।इसलिए वह नदी में नहाने चली गई थी।पैर फिसलने से वह डूब गई।

घटना की खबर सुनकर जीविका के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।माता-पिता अपनी इकलौती संतान को खोने के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।घटना को लेकर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related post

error: Content is protected !!