उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अज्ञात हमलावरों ने  पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कि। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अज्ञात हमलावरों ने  पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कि।

 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अज्ञात हमलावरों ने  पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कि।

The overall crime rate in Saugeen Shores decreased by 2.5 per cent last year compared to the year before, according to Statistics Canada’s latest crime severity index.

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अज्ञात हमलावरों ने  पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कि।

(चाकुओं से गोदकर हत्या कि, लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित)

उत्तर प्रदेश (मुजफ्फरनगर) रविवार, 17 अप्रैल 2022

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक पूर्व ग्राम प्रधान की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात फुगाना थाना क्षेत्र के फतेहपुर खीरी गांव में पूर्व प्रधान काली राम कश्यप (60) की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। उनका शव एक मंदिर के परिसर से बरामद किया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

इस मामले में संबंधित पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेंद्र सोलंकी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कर मौके पर एहतियातन पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!