अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।  - Swastik Mail
Breaking News

अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई। 

 अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई। 
Spread the love

अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई। 

(समस्त अनुसूचित समाज द्वारा टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह का भव्य स्वागत किया gaya)

उत्तराखंड (देहरादून ) शनिवार, 16 मार्च 2024

भारतीय जनता पार्टी टिहरी लोकसभा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में महामंत्री अर्जुन बसोर के संचालन में सम्पन हुई जिसमें अनुसूचित समाज का टिहरी लोकसभा का कार्य देख रहे भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट तथा समस्त अनुसूचित समाज द्वारा टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह का भव्य स्वागत किया। भगवत प्रसाद के प्रयास से सेवानिवृत अधिकारी राजेन्द्र मोहन कैशला, राजकुमार राजौरी मनमोहन कन्न्नौजिया, विमला देवी, आदि अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।

महारानी राज्य लक्ष्मी शाह जी नें अपने सम्बोधन में कहा की विगत 10 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर गरीबों, महिलाओं, अनुसूचित समाज युवाओं एवं सभी वर्गाें के कल्याण के लिये सार्थक प्रयास कर रहे हैं तथा उनके जीवन स्तर में सूधार हो पाया 25 करोड लोग गरीबी से बहार आये। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी मजबूती से कार्य कर रहे हैं मुझे तीन बार टिहरी क्षेत्र की जनता नें अपना आर्शिवाद देकर संसद पहुचाया है जिसके लिये उनका आभार व्यक्त करते हुये पार्टी नेतृत्व नें मुझे टिहरी से चौथी बार भाजपा प्रत्याशी बनाया है मोदी जी के हाथ मजबूत करनें लिये भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजय बनानें की अपील की।

टिहरी लोकसभा प्रभारी विनय रोहिला नें अपने सम्बोधन में कहा की सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक जन सम्पर्क करें तथा हर वर्ग के लोगों के बीच जाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये घर-घर मोदी सरकार एवं धामी सरकार की उपब्धियों को पहुंचायें।

राजपुर विधानसभा विधायक खजान दास नें अपने सम्बोधन में कहा की पूरे देश में अनुसूचित समाज एवं गरीब लोग मोदी जी के साथ हैं तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनानें तथा एन.डी.ए. को 400 सीटें पार करानें के लिये कठिन मेहनत करें तथा उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा को पांच लाख से अधिक मतों से जीताऐं। निर्वतामन महापौर सुनील उनियाल गामा नें कहा की मोदी जी की सारी योजनाऐं गरीबों व दलितों के हित में पूरे देश के गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लानें का कार्य कर रही हैं ।

पूर्व राज्यमंत्री एवं टिहरी लोकसभा के बस्ती सम्पर्क प्रमुख भगवत प्रसाद मकवाना नें महानगर की चार विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को जो टिहरी लोकसभा के अर्न्तगत आते हैं को प्रधानमंत्री मोदी जी एवं प्रदेश मुख्यमंत्री श्री धामी जी अनुसूचित समाज के हित में संचालित योजनाओं एवं उप्लब्धियों को घर घर पहुंचानें के लिये सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कायकर्ता भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह को चौथी बार सांसद बनाने तथा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाये जाने हेतु संकल्प बध होकर कार्य में जुट जायें। मकवाना ने यह भी विश्वास दिलाया की बस्तीयों में मतदान भाजपा के पक्ष में होगा क्योंकि मोदी जी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण करवाया अनुसूचित जाति के छात्रों में छात्रवृति बढोतरी की तथा अनुसूचित जाति के बजट को बढाकर एक लाख करोड से अधिक किया। धामी जी नें सफाई कर्मियों का मानदेय बढानें के साथ साथ अनुसूचित समाज के कल्याण में अनेकों योजनायें शुरू की हैं।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर महामंत्री अर्जुन बसौर, अतुल सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष राजीव राजौरी, विशाल अनंत, पूर्व सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग जयपाल वाल्मिकी पार्षद मनोज जाटव, नीतू वाल्मिकी, देवीका रानी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अनुसूचित मोर्चा, राजेश रजौरी, जगराम सिंह, राकेश वाल्मिकी, प्रमोद नाहर, तारा देवी, बरखा देवी, भूरिया देवी, मधू, राजेश शंकर बिटटू, सोनू सोनकर, तनवीर सिंह, बबीता सहोत्रा, परवींद्र वाल्मिकी, निखिल देसवाल, ललन, सतपाल जाटव, महेश पाल, अजेय आकाश आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थें।

Related post

error: Content is protected !!