जनपद देहरादून में युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

जनपद देहरादून में युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 जनपद देहरादून में युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Spread the love

जनपद देहरादून में युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

(कार्यक्रम दिनांक 02 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक संचालित होगा)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 02 दिसम्बर 2025

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की “युवा आपदा मित्र योजना” के अंतर्गत एवं सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन, जिलाधिकारी महोदय, देहरादून तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 02 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक संचालित होगा, जिसमें युवाओं को आपदा के समय फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में सक्षम बनाया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में कर्नल आदित्य जॉन पाॅल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ओनरी कप्तान श्री कृष्ण तड़ियाल, हवलदार राकेश कुमार महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गृह मंत्रालय एवं उत्तराखंड शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रशिक्षण विषय

1. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं संस्थागत संरचना

2. भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बाढ़ एवं वनाग्नि से सुरक्षा।

3. प्राथमिक उपचार, घायल प्रबंधन एवं CPR तकनीक

4. खोज एवं बचाव कार्य – रस्सी तकनीक व स्ट्रेचर निर्माण

5. संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र

6. भारी वस्तुओं का सुरक्षित स्थानांतरण।

कार्यक्रम का प्रशिक्षण व संचालन Master Trainer श्री राजू शाही,जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं श्री किशन राजगुरु एवं सुशील सिंह कैंतुरा, मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र, देहरादून द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र आपदा की विकट परिस्थितियों में स्थानीय समुदाय की सुरक्षा हेतु अग्रिम पंक्ति में कार्य करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रतिभागियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता व क्षमता में वृद्धि होगी तथा आपदा जोखिम को न्यूनतम करने हेतु सामुदायिक तंत्र अधिक सुदृढ़ होगा।

धन्यवाद

With Regards

Master Trainer – RajU Shahi

District Disaster Management Authority, Deharadun

Related post

error: Content is protected !!