Breaking News
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में गूंजा देशभक्ति का स्वर।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर  दून मैराथन को जिलाधिकारी सविन बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।8 और 9 नवम्बर को नेशनल न्यूज़ एजेंसी, 30 पलटन बाज़ार में लगेगी आगरा के स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी।तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया।

(60 कंप्यूटर का वितरण किए)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को सीएसआर मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया। केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य सामग्री के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति भी सशक्त हो रही है।

इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री प्रशांत आर्य उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!