Breaking News

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में टॉप 10 शामिल। 

 दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में टॉप 10 शामिल। 
Spread the love

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में टॉप 10 शामिल। 

द टाइम्स हर साल 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे हैंडसम और चार्मिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है। साल 2020 की लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की जाती है।सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक दार्शनिक भी थे। सुशांत की ऐस्ट्रॉनमी और ऐस्ट्रोफिजिक्स में काफी दिलचस्पी थी। साथ ही वह अलग विषयों की किताबें भी पढ़ते थे। साइंस में रुचि होने के कारण वह अमेरिका में नासा और यूरोपियन न्यूक्लियर रिसर्च लैब सर्न का भी दौरा कर चुके थे।द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में टॉप 10 में सुशांत सिंह राजपूत के बाद विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। अन्य नामों में सिद्धार्थ शुक्ला, कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर जैसे सिलेब्स शामिल हैं।

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में इस साल इश्वाक सिंह, पवेल गुलाटी, अली गोनी, अरमान मलिक, प्रतीक बब्बर, अक्षय ओबेरॉय, वत्सल सेठ, शाहीर शेख, रोहित सराफ, शुभमन गिल, निशांत मलकानी, यश दासगुप्ता, नील भट्ट और अविनाश तिवारी नई एंट्री के तौर पर सामने आए हैं।टॉप 50 की इस लिस्ट के अलावा एक फॉरएवर डिजायरेबल मेन की अलग लिस्ट निकाली जाती है। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, ऋतिक रोशन और महेश बाबू के नाम शामिल हैं।

Related post

error: Content is protected !!