Breaking News

निरंकारी मिशन ने काबीना मंत्री गणेश जोशी को संत निरंकारी मिशन ने 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। 

Spread the love

निरंकारी मिशन ने काबीना मंत्री गणेश जोशी को संत निरंकारी मिशन ने 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। 

संत निरंकारी मिशन के मसूरी जोन इंचार्ज, हरभजन सिंह ने कहा कि निरंकारी मिशन का ध्येय है- ‘‘नर सेवा, नारायण पूजा’’। कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में मिशन अपनी क्षमतानुसार हमेशा ही सेवा कार्यों हेतु उपस्थित रहता है। इससे पूर्व भी मिशन की ओर से 40 कंसंट्रेटर सरकार को भेंट किए गए थे। आज गढ़ी कैंट अस्पताल के लिए 10 लीटर क्षमता वाले 20 कंसंट्रेटर तथा मास्क कोविड प्रभारी मंत्री जी को भेंट किए गए हैं।काबीना मंत्री गणेश जोशी ने संत निरंकारी मिशन की माता सुदिक्षा जी महाराज एवं संत निरंकारी मिशन के मसूरी जोन इंचार्ज हरभजन सिंह जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकट काल में विभिन्न संस्थाएं सरकार विभिन्न तरीकों से सहयोग करने को आगे आ रहे हैं। संत निरंकारी मिशन द्वारा कोरोना से इस जंग में लगातार सहयोग किया जा रहा है। पूर्व में मसूरी हेतु निरंकारी मिशन द्वारा एम्बुलेंस भेंट की गई है जो कि जनसेवा में जुटी हुई है। मिशन द्वारा पूर्व में सरकार को भी कंसंट्रेटर तथा अन्य सामाग्री भेंट की थी। मिशन द्वारा 18-44 वर्ष के युवाओं हेतु टीकाकरण केन्द्र बनाने लिए अपना स्थान भी उपलब्ध करवाया था। इसी प्रकार जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करवाने लिए भी संत निरंकारी मिशन तत्परता से कार्य करता रहा है। आज गढ़ी कैंट अस्पताल हेतु आपके द्वारा 20 कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। मैं हरभजन सिंह जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। उनके माध्यम से उपलब्ध करवाए गए यह उपकरण नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में बहुत उपयोगी होंगे। इसके बाद काबीना मंत्री एवं संत निरंकारी मण्डल के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने छावनी अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखी।

Related post

error: Content is protected !!