देहरादून पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।
देहरादून पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।
(दो चोरों को 3 लाख रू0 की कीमत 19 साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया)
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 26 फरवरी 2023
कुलदीप सिंह पुत्र श्री तेजपाल सिंह निवासी 75 साइ लोक कॉलोनी बसन्त विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज की कि अज्ञात चोर उनके घर से उनकी साइकिल हीरो थार्न ले गए। जिस पर गठित बसंत विहार पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल एवं उसके आस-पास लगे 63 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तों सौरभ तथा राजा को टी स्टेट खण्डहर के पास से चोरी की साइकिल सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्तगणों के निशानदेही पर उनके कब्जे से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गयी 18 अन्य साइकिलें भी बरामद की गयी। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।